Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsAwareness Program on Women s Safety and Rights Held at Chandikara School

पुलिस ने छात्राओं व महिलाओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

Mainpuri News - बरनाहल। क्षेत्र के ग्राम चंदीकरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय व चौधरी जलेब सिंह इंटर कॉलेज में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 26 April 2025 06:38 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस ने छात्राओं व महिलाओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

क्षेत्र के ग्राम चंदीकरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय व चौधरी जलेब सिंह इंटर कॉलेज में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें ऑपरेशन जागृति के तहत छात्र-छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान व अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह अपने साथ होने वाली किसी भी तरह की उत्पीड़न की घटनाओं को नजरअंदाज ना करें और पुलिस को सूचना दें। वहीं आरक्षी मनु ने छात्राओं को साइबर क्राइम व महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनीता यादव, आरपी सिंह, विमल कुमार, कमलेश कुमार, आरुची जैन, काजल जैन, नीलम बघेल, नीलू, अंशुल यादव, राघवेंद्र दुबे व अनीता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें