अज्ञात वाहन की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, पत्नी घायल
Mainpuri News - मैनपुरी। दीवानी में कई वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता की करहल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई।

दीवानी के अधिवक्ता की करहल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। अधिवक्ता पत्नी के साथ ससुराल से घर वापस लौट रहे थे। तभी रतिभानपुर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में पत्नी को हल्की चोटें आयी हैं। मूलरूप से भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम छाछा निवासी 55 वर्षीय अधिवक्ता प्रवीण सक्सेना शहर में ही निवास कर रहे थे। बाइक द्वारा वह अपनी पत्नी माधुरी सक्सेना के साथ ससुराल करहल गए थे। शनिवार की शाम लगभग 7 बजे वापस लौटते समय करहल थाना क्षेत्र के ग्राम रतिभानपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें अधिवक्ता प्रवीण सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए। माधुरी सक्सेना को भी चोटें आयी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल दंपति को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने अधिवक्ता प्रवीण सक्सेना को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।