युवती ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Maharajganj News - घुघली थाना क्षेत्र की एक युवती ने श्यामदेउरवा क्षेत्र के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मुकर गया। विवाद के दौरान युवक...

परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक युवक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवती का आरोप है कि लगभग एक वर्ष पहले श्यामदेउरवा क्षेत्र में दशहरा के समय में डांस करने आई थी। इस दौरान एक लड़के से मुलाकात हुई। इसके बाद हम दोनों लोग बातचीत करने लगे। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और फिर मुकर गया। मंगलवार की सुबह युवती युवक के घर पहुंची। देखते ही देखते दोनों में विवाद हो गया।
गुस्साए युवक ने युवती की पिटाई कर दी। आहत होकर युवती पास में ही स्थित थाने पर पहुंच गई। पुलिस को अपनी पीड़ा सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।