Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsYoung Help Foundation Emphasizes Importance of Helping the Poor

गरीबों और असहाय की मदद करना पुनीत कार्य

Maharajganj News - महराजगंज में यंग हेल्प फाउंडेशन की वार्षिक बैठक में संस्थापक सचिव कमलेश वर्मा ने गरीबों की मदद को पुण्य कार्य बताया। अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि टीम ने 17 गरीब लड़कियों की शादी में मदद की और बीमार...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 17 March 2025 09:09 AM
share Share
Follow Us on
गरीबों और असहाय की मदद करना पुनीत कार्य

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गरीबों व असहायों की मदद करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। हर सामर्थ्यवान व्यक्ति को गरीबों और असहायों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। ये बातें यंग हेल्प फाउंडेशन टीम के वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक सचिव कमलेश वर्मा ने कही।

अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि टीम द्वारा 17 से अधिक गरीब लड़कियों की शादियों में सहयोग किया गया है। इसके अलावा बीमार व्यक्तियों को आर्थिक मदद, बेटियों को शिक्षा तथा अन्य कई सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि टीम के सदस्य गरीब परिवार के घर में जाकर राशन सहित शादी के लिए अन्य जरूरतमंद चीजें उपलब्ध कराते हैं। महामंत्री रवींद्र जैन ने कहा कि यंग हेल्प फाउंडेशन गरीबों के मदद के लिए बनी हुई है। संसार में जन्म लिए हुए हर व्यक्ति को जितना हो सके गरीब की मदद करनी चाहिए। गरीबी अभिशाप नहीं है। गरीब लोगों के मन में भी वही है जो हम सबके मन में है। ऐसे लोगों की सहायता करने से उन्हें भी खुशी मिलती है। इस संसार में गरीबों की मदद करने से बढ़कर कोई भी पुण्य कार्य नहीं है। बैठक में मीडिया प्रभारी विजय जायसवाल, राजेश कन्नौजिया, राजू प्रजापति, बीरेंद्र मौर्य, मुकेश, संजय पटेल, राजन शुक्ला, प्रदीप यादव, विजय पांडेय, सूर्यप्रकाश विश्वकर्मा, हितेंद्र पटेल, राजकुमार, तारकेश्वर, प्रिंस आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।