Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsWomen Outnumber Men in Voting During By-Election in Musahar Basti

मुसहर बस्ती में मतदान में पुरुषों से आगे निकली महिलाएं

Maharajganj News - निचलौल के मुसहर बस्ती डोमा में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोट डाले। तीनों बूथों पर महिला मतदाताओं का प्रतिशत अधिक रहा। मतदान के बाद मत पेटियों को सुरक्षित रखा गया है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजFri, 21 Feb 2025 04:51 AM
share Share
Follow Us on
मुसहर बस्ती में मतदान में पुरुषों से आगे निकली महिलाएं

निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुसहर बस्ती डोमा में बुधवार को ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के दौरान पुरूषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट डाला। उपचुनाव के लिए बने तीनों बूथों पर महिला मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सख्त रहा।

नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने बताया कि मुसहर बस्ती डोमा में ग्राम प्रधान लल्लन यादव की मौत के बाद इस पद पर उपचुनाव कराया जा रहा है। मतदान के दौरान गांव के प्राथमिक विद्यालय पर दो बूथ और एक बूथ पंचायत भवन पर बनाया गया था। जहां पर बूथ संख्या 104 पर कुल 61.52 फीसदी मतदान हुआ। इसमें 53.17 फीसदी पुरुष और 17.81 फीसदी महिलाओं ने वोट डाला। जबकि बूथ संख्या 105 पर कुल 69.65 फीसदी मतदात हुआ। जिसमें 60.13 फीसदी पुरुष और 80.35 फीसदी महिला मतदाताओं ने वोट डाला।

इसी तरह बूथ संख्या 106 पर कुल 58.69 फीसदी मतदान हुआ, जिसमें 49.79 फीसदी पुरुष और 68.51 फीसदी महिला मतदाताओं ने वोट डाला। ऐसे में आंकड़ों के मुताबिक मुसहर बस्ती के तीनों बूथों पर महिला मतदाताओं ने खूब वोट डाला है। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा में मत पेटियों को ब्लॉक सभागार निचलौल में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। इसकी मतगणना शुक्रवार को होगी। प्रधान पद पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें