कवि सम्मेलन में सामाजिक समरसता की बही रसधार
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा महराजगंज के तत्वावधान में आलमाईट स्कूल

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा महराजगंज के तत्वावधान में आलमाईट स्कूल में हिन्दी कविता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में गिरिजेश पाठक एवं मानवेंद्र शुक्ला मौजूद रहे।
डॉक्टर परशुराम गुप्ता, गिरिजेश पाठक, मानवेंद्र शुक्ला एवं कुमार देवेश ने सरस्वती वंदना के माध्यम से ज्ञान और साहित्य के प्रसार का संदेश दिया। कवियों ने भारत की एकता और अखंडता पर आधारित अपनी कविताओं से श्रोताओं को प्रभावित किया। इसके अलावा, सम्मेलन में राजनीति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रप्रेम जैसे विषयों को भी रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया। आलमाईट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी कवि सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागी छात्रों में सूरज यादव, अर्चना पांडे, खुशी चौधरी, अंशिका पटेल, अनुराधा वर्मा, अनन्य पांडे, आराध्या त्रिपाठी, अमृत चौधरी, अंबिका आराधना, अजीत, प्रमिला यादव, गणेश सैनी, अनूप विश्वकर्मा, आयुष गुप्ता, आर्य त्रिपाठी, आरूषी शर्मा, अतुल कुमार, शिवांगी वर्मा, अनुप्रिया चौबे, रुद्र मिश्रा समेत अन्य बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
साहित्य सभा उत्तर प्रदेश महराजगंज के अध्यक्ष डॉ. परशुराम गुप्ता, संयोजक कुमार देवेश, विनोद कुमार राय, आशीष कुमार, देवेश कुमार पांडे, शिव चौरसिया, तशरीफ खान, राजेश स्वर्णकर, शशांक शेखर त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, नवीन कुमार शुक्ला, शशि कुमार वर्मा, पंकज कुमार मौर्य, दिव्यांश कुमार पांडे, श्रीनिवास गुप्ता, राम उजागर यादव, मनोज मद्धेशिया, अरविंद शर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, शौर्य वर्मा समेत कई लोग उपस्थित रहे। स्कूल की प्रधानाचार्या रिचा मिश्रा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। संचालन दिव्यांश पांडे ने किया। सर्वेश मिश्र ने कहा कि कवि सम्मेलन हिन्दी कविता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ छात्रों में साहित्य के प्रति रुचि पैदा करने का एक सफल प्रयास है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।