उम्मत को जहन्नम में जाने की बात सुन कर जब रो दिये थे पैगम्बर साहब
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जहन्नम अजाब का घर है, जो हर गलत काम करने

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जहन्नम अजाब का घर है, जो हर गलत काम करने वाले को मिलेगा। एक बार हजरते जिबराईल अलैहिस्सलाम पैगम्बर मुहम्मद (स.) की बारगाह में कहा कि या रसूलल्लाह मैंने नूह अलैहिस्सलाम की उम्मत को जहन्नम मे जाते देखा है। मैंने हजरते मूसा कि उम्मत को जहन्नम में जाते देखा है, मैंने ईसा कि उम्मत को जहन्नम में जाते देखा है कि इतना कहने के बाद जिबराईल अलैहिस्सलाम खामोश हो गये तो मुहम्मद (स.) ने पूछा कि क्या तुमने मेरी उम्मत को भी जहन्नम में जाते देखा है..? फिर पूछा ऐ जिबराईल ये बताओ कि क्या तुमने मेरी उम्मत को भी जहन्नम मे जाते देखा है? तो यह सुनकर हज़रते जिबराईल ने कहा हॉ देखा है। ये वाकया मौलाना मोहम्मद आदिल मिस्बाही ने मक्की मस्जिद बेलभार में लोगों को जहन्नम की खौफ का ब्यान करते हुए सुनाया।
कहा कि इतना सुनना था कि पैगम्बर मुहम्मद (स.) कि आंखों में आंसू आ गये और दिल तड़प गया। वे जोर-जोर से रोने लगे और रोते हुए अपनी उम्मत के गम में पहाड़ व जंगल की ओर निकल गये और एक गुफा में पहुंच कर सिर सजदे में रख कर रोते हुए बस यह कह रहे थे कि या अल्लाह मेरी उम्मत, मेरी उम्मत कि इधर उनके अनुयायी सहाबा मदीने में ना पाकर बेचेन हो गये और सब जगह ढूंढने निकल गये। हाफिज हमीदुल्लाह का कहना है कि जिबराईल अल्लाह का पैगाम लेकर आए और कहा कि या रसूलुल्लाह सजदे से सिर को उठाइ अल्लाह आपकी उम्मत का फैसला आपके हवाले करता है। आपको शफाअत का मकाम अता फरमाता है कि आपकी शफाअत कुबुल की जायेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।