Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsPolice Register Case Against Six Accused for Assaulting 78-Year-Old Woman in Maharajganj

घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की पिटाई, कोर्ट के आदेश पर केस

Maharajganj News - महराजगंज के श्यामदेउरवा में 78 वर्षीय ज्ञानती देवी के साथ 17 फरवरी को एक समूह ने मारपीट की। आरोपी घर में घुसकर महिला को पीटा और सामान चुरा लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। मामले की...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 1 March 2025 10:42 AM
share Share
Follow Us on
घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की पिटाई, कोर्ट के आदेश पर केस

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा कस्बा निवासिनी 78 वर्षीया ज्ञानती देवी को घुर में घुसकर पीटे जाने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर किया है। घटना बीते साल 17 फरवरी की बताई जा रही है। महिला के अनुसार 17 फरवरी-2024 को उसके पति एक मुकदमे में पैरवी के लिए महराजगंज मुख्यालय गये थे। इसी बीच आधा दर्जन लोग जबरन उसके घर में घुस गए और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके अलावा घर में रखा जेवर और अन्य सामान भी ले लिए। उसके हाथ से थैला भी छीन लिया, जिसमें कपड़े, आधार कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे। इसकी सूचना अपने पति को दी तो उन्होंने उसे गोरखपुर के एक रिश्तेदार के घर जाने के लिए कहा। महराजगंज से वापस आने के बाद उन्होंने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए थे। उसके पति घर में ताला बंद कर गोरखपुर रिश्तेदार के वहां पहुंच गए और अगले दिन आरोपी रिश्तेदार के घर भी पहुंच गए। जान से मारने की धमकी देने लगे। कालोनी के लोगों को आता देख वह भाग निकले। आरोप लगाया कि आरोपितों ने उसके उपर धर्म परिवर्तन करने का झूठा आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे उन लोगों की सामाजिक स्तर पर अपूर्णीय क्षति हुई है।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी रिंकी, धर्मेंद्र, मुकुंद, खुशबू, बिंदू, दीनानाथ निवासी बढ़वलिया बुजुर्ग जिला कुशीनगर व सौरभ पाण्डेय उर्फ हैप्पी, निभा सिंह, मनिंदर सिंह आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें