Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMurder Case 25-Year-Old Woman Dies Under Suspicious Circumstances in Maharajganj

पत्नी की संदिग्ध मौत में पति गिरफ्तार

Maharajganj News - महराजगंज के सुमेरगढ़ गांव में 25 वर्षीय महिला टुम्पा राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पति सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजFri, 25 April 2025 09:44 AM
share Share
Follow Us on
पत्नी की संदिग्ध मौत में पति गिरफ्तार

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सुमेरगढ़ गांव में मंगलवार की देर शाम 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पिटाई के कारण महिला की मौत हुई थी। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सुमेरगढ़ का रहने वाला सुनील पश्चिम बंगाल के एक होटल में काम करता था। उसी होटल में उसकी मुलाकात टुम्पा राय से हुई। लगभग आठ माह पहले दोनों ने शादी कर ली। घर आकर दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन सुनील की उसकी पत्नी से विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात भी दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में टुम्पा राय की मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि महिला के आरोपी पति सुनील को मंगलपुर बाजार से गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें