युवक की शादी तय होने पर दो बच्चों की मां ने खाया जहर, गंभीर
Maharajganj News - महराजगंज के पनियरा क्षेत्र में एक 33 वर्षीय महिला ने जहर खा लिया। युवक के साथ उसके संबंधों के कारण तनाव बढ़ गया था। युवक की शादी तय होने पर महिला ने शिकायत की, लेकिन जब समझाने के बावजूद वह नहीं मानी,...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा क्षेत्र के एक गांव की 33 वर्षीया दो बच्चों की मां द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। बताया कि जा रहा है कि उसी गांव के एक 22 वर्षीय युवक से उसका मिलना-जुलना हो गया था। इधर युवक की शादी तय हो गई। बावजूद इसके वह उसके घर में रात को घुस गया। यह देख महिला ने बाहर से ताला बंद कर दिया। कमरे में बंद होते देख युवक किसी तरह दरवाजा तोड़कर भाग निकला। महिला ने मंगलवार को मुजुरी चौकी पर शिकायत की। शादी या मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगी। लोगों ने उसे समझाया, लेकिन नहीं मानी। गुरुवार को उसने कीटनाशक खा लिया। आनन-फानन में उसे पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चे हैं और उसका पति बाहर रहकर कमाता है। वह बुधवार को ही घर आया। इधर युवक की शादी तय होने की भनक उसे मिल गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।