Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMaharajganj to Publish Comprehensive Book Covering Historical and Cultural Aspects

बुद्ध की धरती महराजगंज पुस्तक प्रकाशन को लेकर हुई बैठक

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बुद्ध की धरती महराजगंज एक विशद पुस्तक के प्रकाशन को लेकर

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 1 March 2025 10:14 AM
share Share
Follow Us on
बुद्ध की धरती महराजगंज पुस्तक प्रकाशन को लेकर हुई बैठक

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बुद्ध की धरती महराजगंज एक विशद पुस्तक के प्रकाशन को लेकर समिति से जुड़े लोगों की बैठक बैकुंठपुर में हेरिटेज स्कूल पर संयोजक व पूर्व प्राचार्य डॉ. आरके मिश्र की अध्यक्षता में हुई। मीडिया सचिव डॉ. शांति शरण मिश्र ने बताया कि जिले से संबंधित ऐतिहासिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक, कृषि, औद्योगिक, शैक्षिक, पुरातत्व, पर्यटन, खेल-कूद, पर्यावरण, वन, स्वास्थ्य,दलित पुरुषों तथा महिलाओं की स्थिति, थारू जाति का विश्लेषण,भूले-बिसरे लोग, महत्वपूर्ण शख्सियत आदि विषयों पर विस्तृत लेख विभिन्न क्षेत्रों के मान्य हस्तियों द्वारा लिखित रूप से पुस्तक में प्रकाशित किए जायेंगे।

प्रो. अमरनाथ को महराजगंज की साहित्यिक गतिविधियां, डॉ. वेदप्रकाश पांडे को महराजगंज जनपद की पृष्ठभूमि, डॉ. आरके मिश्रा को महराजगंज जनपद के ऐतिहासिक महत्व, डॉ. घनश्याम शर्मा को महराजगंज के उच्च शिक्षा, डॉ. शांतिशरण मिश्र को महराजगंज और यहां की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, डॉ. पूनम वर्मा को महराजगंज और थारू जनजाति, विमल कुमार पांडे को महराजगंज और स्वयंसेवी संगठन, डॉ. परशुराम गुप्ता को महराजगंज के बौद्ध स्थल, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव को महराजगंज मेरी नजर में, नागेंद्र पांडे को महराजगंज से जोगन नदी ताल कृषि तालाब और विशेष रूप से खेती, रुपेश यादव को तकनीकी शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुरेंद्र पटेल को चलचित्र सिनेमा और महराजगंज, देवेश पांडे को रंग मंच और महराजगंज की स्थिति, सत्य प्रकाश तिवारी को खेल और मनोरंजन, सुशील शुक्ला को लोकतंत्र और चित्रकला से जुड़ी विशेष बातों की जिम्मेदारी दी गई है।

पत्रिका के मुख्य संपादक कृष्ण मोहन अग्रवाल ने कहा कि पुस्तक में आयुर्वेद, जनपद के रैन बसेरा, जनपद के पुस्तकालय, जनपद में रेल और परिवहन, नारायण जनपद के गांव में निर्मित पार्क, आज विषयों पर भी बेहद जानकारी दी जाएगी। बैठक में सीजे थॉमस, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. सुनीता अबाबील, सुरेंद्र पटेल, ई. रूपेश यादव, रामप्रकाश गुप्ता, सुशील शुक्ला आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें