Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़महाराजगंजMaharajganj Festival 2023 Star-Studded Nights with Manoj Tiwari B Praak and Monali Thakur

महराजगंज महोत्सव में समां बांधेंगे मनोज तिवारी, मोनाली ठाकुर व बी प्राक

महराजगंज, निज संवाददाता। पहली अक्तूबर से शुरू हो रहे महराजगंज महोत्सव की नाइट्स इस

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजThu, 12 Sep 2024 07:51 PM
share Share

महराजगंज, निज संवाददाता। पहली अक्तूबर से शुरू हो रहे महराजगंज महोत्सव की नाइट्स इस बार भी कई सितारों से सजेगी। भोजपुरी सिने स्टार व गायक मनोज तिवारी, फिल्म केसरी में अपनी तेरी मिट्टी में मिल जाऊं से वैश्विक पहचान बनाने लोकप्रिय पंजाबी सिंगर, कंपोजर व म्यूजिक डायरेक्टर बी प्राक व बॉलीवुड फिल्मों की पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर अपनी प्रस्तुति से महोत्सव की समां बांधेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। स्टार सितारों ने महोत्सव में अपनी प्रस्तुति के लिए स्वीकृति दे दी है।

गोरखपुर से अलग होकर महराजगंज दो अक्तूबर 1989 को अलग जिला बना था। जनपद के सृजन दिवस पर जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद अक्तूबर माह के पहले, दूसरे व तीसरे तारीख को महराजगंज महोत्सव का आयोजन करता है। जिले में डीएम रह चुके दीपक अग्रवाल, अमरनाथ उपाध्याय, सत्येन्द्र कुमार के बाद अब अनुनय झा के प्रयास से महराजगंज महोत्सव में शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति, इनोवेशन समेत कई कार्यक्रम का आगाज होगा। जिले के बाल व अन्य कलाकारों को अपनी पहचान बनाने के लिए मंच मिलेगा। ऑडिशन के द्वारा कलाकारों का महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए चयन होगा। इसके लिए महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग कमेटियों के गठन का कार्य पूरा कर लिया गया है।

बी प्राक को मिला चुका है सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर का राष्ट्रीय अवार्ड:

पंजाबी सिंगर बी प्राक को फिल्म केसरी का गाना तेरी मिट्टी के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर का 67वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। पंजाबी फिल्म में नाम कमाने के बाद बी प्राक ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई हिट गाने दे चुके हैं। बागी फिल्म में टाइगर श्राफ व श्रद्धा कपूर पर फिल्माए गए गीत छम छम को अपनी आवाज से सभी वर्ग के लिए कर्णप्रिय बना चुकी मोनाली ठाकुर बदरी की दुल्हनिया की टाइटिल गीत के अलावा कई भारतीय फिल्म के लिए गीत प्रस्तुत कर चुकी हैं। सिने भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी के भी लाखों के दीवाने हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें