Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMaharajganj Farmers Receive 19 Crore Loan at 3 Interest for Livestock Fisheries and KCC

30 जून तक 19 करोड़ ऋण की रिकवरी, रिन्यूअल करा सकेंगे किसान

Maharajganj News - महराजगंज में सहकारिता विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में हजारों किसानों को तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर करीब 19 करोड़ का कर्ज बांटा है। बी-पैक्स के तहत 96 सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को आर्थिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजTue, 6 May 2025 10:06 AM
share Share
Follow Us on
30 जून तक 19 करोड़ ऋण की रिकवरी, रिन्यूअल करा सकेंगे किसान

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सहकारिता विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में हजारों किसानों के जुड़ने के बाद तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर पशुपालन, मत्स्य व केसीसी में करीब 19 करोड़ का कर्ज बांट दिया है। कर्ज वितरण के बाद सचिव अब 30 जून ऋण की वसूली में जुटे हैं। एआर कॉआपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि धान की खेती करने वाले किसान रिन्यूअल करा कर पुन: कर्ज निकाल सकेंगे। महराजगंज जिले में बी-पैक्स के तहत 96 साधन सहकारी समितियां संचालित हैं। सहकारिता विभाग द्वारा किसानों के अंदर नेतृत्व क्षमता विकसित करने व आर्थिक मजबूती को लेकर काम किया जा रहा है।

इसके क्रम में हर फसली सीजन में खाद-बीज की खरीद करने को कर्ज वितरित किया जा रहा है। एआर कॉआपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए नये व पुराने सदस्य किसानों को तीन लाख प्रतिशत ब्याज पर दिया जा रहा है। जिसकी वसूली अब शुरू कर दी गई है। समितियों से किसानों में ऋण वितरण का हाल साधन सहकारी समितियों द्वारा डेयरी, मस्त्य व खेती-बाड़ी में किसानों को ऋण दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 22 करोड़ का कर्ज बांटा गया था। जिसकी रिकवरी समितियों ने शत प्रतिशत कर लिया है। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2024-25 में 19 करोड़ का कर्ज किसानों में बांटा गया है। किसानों को खेती बाड़ी में मदद को 15.5 करोड़, पशुपालन में 3.4 करोड़ एवं मस्त्य पालन में 30 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया है। किसानों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सुनील कुमार गुप्ता, एआर को आपरेटिव

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें