Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsKumar Devesh Honored for Literary Contributions in Lucknow

अधिवेशन में कुमार देवेश को पूर्व डिप्टी सीएम ने किया सम्मानित

Maharajganj News - महराजगंज के साहित्य सभा के जिला संयोजक कुमार देवेश को लखनऊ में पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर साहित्यकारों ने खुशी व्यक्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 23 Feb 2025 10:06 AM
share Share
Follow Us on
अधिवेशन में कुमार देवेश को पूर्व डिप्टी सीएम ने किया सम्मानित

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर साहित्य सभा के जिला संयोजक कुमार देवेश को लखनऊ में पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सम्मानित किया। कुमार देवेश को सम्मान मिलने पर जिले के साहित्यकारों ने प्रसन्नता का इजहार किया है। कहा कि इससे लोगों में साहित्य के प्रति रूचि बढ़ेगी। कुमार देवेश उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के दो दिवसीय अधिवेशन में लखनऊ पहुंचे थे। अधिवेश के संयोजक मशहूर कवि सर्वेश अस्थाना एवं समन्वयक गिरिधर खरे की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कुमार देवेश के नेतृत्व में कवि राधवेश पति त्रिपाठी, कवि राजेश स्वर्णकार, कवि दिव्यांश कुमार पाण्डेय, कवयित्री अपर्णा त्रिपाठी मासूम, कवि शिवकुमार चौरसिया, कवि धीरज वर्मा ने काव्य पाठ किया। जिसे सभी ने सराहा। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। कुमार देवेश ने कहा कि साहित्य सभा प्रदेश के सभी जिलों में सक्रिय है।

यह सभा साहित्यकारों को मुफ्त चिकित्सा, यातायात एवं अन्य अधिकारों के लिए सत्य प्रयासरत है। नवोदित रचनाकारों को मंच देना प्राथमिकता है। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा महाराजगंज इकाई के अध्यक्ष डॉ. परशुराम गुप्ता ने लखनऊ में सम्मानित होने पर पूरी इकाई को धन्यवाद दिया। कहा कि यह महाराजगंज जनपद के लिए गौरव की बात है। साहित्य सभा के अध्यक्ष डॉ. परशुराम गुप्ता ने सभी साहित्यकारों से आह्वान किया कि वे साहित्य सभा महाराजगंज इकाई से जुड़ें और संगठन को मजबूत बनायें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें