Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsKidnapping and Rape Case Involving Minor in Mahrajganj - Police Investigation Underway

किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Maharajganj News - महराजगंज के नौतनवा क्षेत्र में एक किशोरी का अपहरण कर बलात्कार किया गया। आरोपी, जो किशोरी की चचेरी बहन का देवर है, ने उसे बहला-फुसलाकर घर से बाहर बुलाया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर बलात्कार किया। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 1 March 2025 10:37 AM
share Share
Follow Us on
किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी का अपहरण कर बलात्कार का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी उसकी चचेरी बहन का देवर बताया जा रहा है, जो परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। किशोरी के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपी गुरुवार की शाम उसके घर आया। बहला-फुसलाकर उसकी 16 वर्षीया पुत्री को घर से बाहर बुलाया और उसका अपहरण कर गांव के पास सिवान में खाली जगह पर ले गया। वहां उसके साथ उसने बलात्कार किया। किशोरी देर रात जब रोती-बिलखती घर पहुंची तो सभी हैरान परेशान घटना की जानकारी में जुट गए। किशोरी के साथ हुई घटना की पूरी जानकारी मिलने के बाद किशोरी के परिजन आवक रह गए। पिता ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी और शिकायती पत्र देकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर परसामलिक थाना क्षेत्र के गांव निवासी आरोपी के विरुद्ध बलात्कार, अपहरण एवं पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें