Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़महाराजगंजKerala Police s Wanted Youth Arrested at Sonouli Border by Immigration Department

केरल पुलिस का वांछित सोनौली बॉर्डर पर गिरफ्तार

शुक्रवार को इमीग्रेशन विभाग की टीम ने सोनौली सीमा पर एक युवक को गिरफ्तार किया, जो केरल पुलिस का वांछित था। युवक अनिल कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। उसकी आईडी जांच में लुकआउट नोटिस का...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजFri, 13 Sep 2024 08:02 PM
share Share

सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। शुक्रवार इमीग्रेशन विभाग की टीम ने सोनौली सीमा पर केरल पुलिस के वांछित युवक को दबोच लिया। उसके खिलाफ केरल पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।

सीमा पर भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों की जांच चल रही थी। इस दौरान एक युवक भारत से नेपाल जाने के दौरान आब्रजन कार्यालय पहुंचा। अधिकारियों ने जब उसके आईडी की जांच की तो युवक अनिल कुमार निवासी पोटी माडा केरल निकला और उसके खिलाफ केरल पुलिस का लुक आउट नोटिस जारी था। यह देख इमीग्रेशन अधिकारी ने उक्त युवक को हिरासत में ले लिया और केरल व सोनौली पुलिस को सूचना देकर पूछताछ शुरू कर दी।

पता चला कि उसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई आपराधिक मामले केरल पुलिस ने दर्ज किए हैं। सोनौली कोतवाल अंकित सिंह ने बताया कि केरल पुलिस द्वारा जारी लुक आउट नोटिस के आरोपी को आब्रजन विभाग की टीम ने हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। केरल पुलिस को सूचित किया गया है। केरल पुलिस के पहुंचने के बाद उसे सुपुर्द किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें