Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़महाराजगंजIntense search operation carried out in district jail after Chitrakoot incident

चित्रकूट की घटना के बाद जिला जेल में चला सघन तलाशी अभियान

महराजगंज। निज संवाददाता चित्रकूट जेल में गैंगवार में तीन कैदियों की मौत के...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 16 May 2021 05:01 PM
share Share

महराजगंज। निज संवाददाता

चित्रकूट जेल में गैंगवार में तीन कैदियों की मौत के बाद रविवार को महराजगंज जिला जेल में सघन तलाशी अभियान शुरू हुआ। जेलर अरविन्द श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर रंजीत यादव के नेतृत्व में अच्छे आचरण वाले बंदीरक्षकों की टीम ने जेल का कोना-कोना खंगाला। कैदियों के सामान से लेकर टायलेट व अन्य जगहों को तलाश किया। इस दौरान एक भी संदिग्ध सामान नहीं मिला।

जिला जेल में रविवार की शाम को 903 कैदी थे। इनमें से सात प्रशासनिक आधार पर दूसरे जेल से स्थानांतरित होकर आए हैं। चित्रकूट की घटना के बाद प्रशासनिक आधार पर शिफ्ट किए गए कैदियों के बैरक के अलावा पूरे जेल में उन सभी जगहों पर जांच-पड़ताल की गई। जहां-जहां कैदी आते-जाते रहते हैं, वहां की जांच की गई।

महराजगंज जेल में भी रह चुका है मुकीम काला

चित्रकूट की घटना में मारा गया कुख्यात कैदी मुकीम काला महराजगंज जेल में भी चार वर्ष पहले प्रशासनिक आधार पर आया था। वह मेरठ जेल से महराजगंज कारागार में आया था। यहां से वर्ष 2017 में लखनऊ जेल में शिफ्ट किया गया था।

प्रशासनिक आधार पर बंद हैं सात कैदी

जिला जेल प्रशासनिक आधार पर आए खूंखार कैदियों की विशेष निगहबानी के लिए भी मशहूर है। यहां गौतमबुद्धनगर से स्थानांतरित होकर आए अंकित गुर्जर व अरुण, बुलंदशहर से रनवीर सिंह, अयोध्या से परवेज, पवन सिंह, गोरखपुर से सुमन यादव व सुनील यादव शामिल हैं। इनमें से बुलंदशहर के कैदी को फांसी की सजा भी हो चुकी है।

चित्रकूट की घटना के बाद एहतियात के तौर पर रविवार को जेल में सघन तलाशी हुई। इस दौरान कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अरविन्द श्रीवास्तव-जेलर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें