हर हर महादेव से गूंजा शिवालय, अखंड रामायण पाठ का हुआ आयोजन
Maharajganj News - नौतनवा तहसील परिसर में आयोजित अखंड रामायण पाठ में अधिकारियों और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना की। वैदिक मंत्रों के बीच आरती और हवन हुआ। श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव...

नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा तहसील परिसर में स्थित शिवालय में गुरुवार को तहसील प्रशासन की ओर से आयोजित अखंड रामायण पाठ में पूर्णाहुति दी गयी। कथावाचक के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अधिकारियों एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरती व हवन कर सुख, शांति व समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की। हर हर महादेव से शिवालय गूंज उठा।
पूजा पाठ के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि महाशिवरात्रि का व्रत रखना और भगवान शिव की पूजा करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है।
एसडीएम नवीन प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित पूजा कार्यक्रम में तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, संदीप गौड़, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विभूति प्रसाद यादव, रेयाज अहमद, अधिवक्ता रमेश चौधरी, नागेंद्र शुक्ला, सुखम बहादुर चौधरी, लेखपाल रमेश गुप्ता, राहुल शर्मा, राम विनय मौर्य, मनीष कुमार, सूर्यभान, विजय चौधरी, राजाराम वरुण, प्रिंस श्रीवास्तव, सलामत आदि राजस्व कर्मी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।