Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsHindu Activist Attacked While Opposing Illegal Religious Structure in Southern Chowk Range

जंगल में धार्मिक स्थल का विरोध करने के मामले में मारपीट

Maharajganj News - दक्षिणी चौक रेंज के जंगल में एक हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता को अवैध धर्मस्थल निर्माण का विरोध करने पर हमला किया गया। सोहगौरा गांव में कार्यकर्ता को घेरकर मारपीट की गई। चौक थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 28 April 2025 04:54 AM
share Share
Follow Us on
जंगल में धार्मिक स्थल का विरोध करने के मामले में मारपीट

चौक बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। दक्षिणी चौक रेंज के जंगल में अवैध धर्मस्थल निर्माण का विरोध करना एक हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता को भारी पड़ गया। आरोप है कि इसमें संलिप्त लोगों ने चौक थाना क्षेत्र के सोहगौरा गांव में कार्यकर्ता को अकेला पाकर घेर लिया और उसके साथ मारपीट की।

सूचना मिलते ही चौक थानाध्यक्ष रामचरण सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी बल की तैनाती कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को पाबंद किया गया है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन पुलिस पूरी सतर्कता बरते हुए निगरानी कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें