Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsFinance Minister Pankaj Chaudhary Engages with BJP Workers During PM Modi s 121st Mann Ki Baat

कार्यकर्ताओं संग केन्द्रीय मंत्री ने सुनी पीएम के मन की बात

Maharajganj News - महराजगंज में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 121वां एपिसोड सुना। इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मन...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 28 April 2025 04:53 AM
share Share
Follow Us on
कार्यकर्ताओं संग केन्द्रीय मंत्री ने सुनी पीएम के मन की बात

महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड को सुना। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ता उत्साहित और प्रेरित नजर आए। मंत्री ने कहा कि पीएम के मन की बात से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में भूमिका का निर्वहन करना होगा।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने देश के नागरिकों द्वारा किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों का उल्लेख करते हुए आम जनमानस को प्रेरित किया। कार्यक्रम के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम आम जनता के दिल की आवाज है।

यह कार्यक्रम देशवासियों के साथ भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए संदेशों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मन की बात से प्रेरणा लेकर हम सभी को राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ने की जरूरत है।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, सानंदन पटेल, पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, लालजी गुप्ता, नरेंद्र खरवार, रमेश मोदनवाल, रमेश वर्मा, डॉक्टर सूरज सिंह, अश्वनी तिवारी, श्यामनरायन यादव, अशोक पटेल, राजीव द्विवेदी, सुनील कुमार मद्धेशिया, भोलू यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें