कल होने वाली संविधान बचाओ रैली को लेकर बनी रणनीति
Maharajganj News - कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 28 अप्रैल को फरेंदा में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि भाजपा संविधान को कमजोर कर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है।...
फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर कांग्रेसी 28 अप्रैल को संविधान बचाओ रैली का आयोजन करेंगे। इस रैली की सफलता को लेकर फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी के कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें विचार-विमर्श करते हुए इसकी रणनीति बनाई गई।
विधायक ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना होता है। इसके लिये देश को संविधान को कमजोर किया जा रहा है। कहा कि इसकी वजह से दुनिया में देश की मजबूती पर सवालिया निशान उठ रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए 28 अप्रैल को बस्ती कचहरी के निकट अटल प्रेक्षागृह मैदान में रैली आयोजित है।
इसमें राष्ट्रीय महासचिव-प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, विनोद सिंह, नूर आलम, चन्दन तिवारी, राजन शुक्ला, विनय तिवारी, चुन्नू दूबे, हनुमान प्रसाद व दिव्यांश चौधरी सहित तमाम लोग बैठक में मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।