सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिकोत्सव पर रामचरित मानस का पाठ
Maharajganj News - महराजगंज में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में राम चरित मानस पाठ का अनुष्ठान किया गया। महामंत्री अनूप सिंह ने यजमान के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में जिला जज नीरज कुमार और अन्य...

महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सोमवार को राम चरित मानस पाठ का अनुष्ठान किया गया। मानस पाठ के यजमान के रूप में महामंत्री अनूप सिंह ने सपत्नीक अनुष्ठान का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला जज नीरज कुमार सहित विनय कुमार सिंह, पीसी कुशवाहा, मनोज कुमार जाटव व अन्य न्यायिक अधिकारी सम्मिलित हुए।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष करुणाकर पति त्रिपाठी ने बताया कि 17 फरवरी 2007 को महाराजगंज जनपद के नवनिर्मित सिविल कोर्ट भवन में न्यायिक कार्य का संपादन शुरू हुआ था। तब से इस दिवस को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन वार्षिकोत्सव के रूप में मनाता है। ऐसे कार्यक्रम बार व बेंच के बीच सामंजस्य सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मानस पाठ के अनुष्ठान में जिला जज नीरज कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने पूजन अर्चन बंदन कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित किये।
मानस पाठ में उपाध्यक्ष रविशंकर त्रिपाठी, गिरिजेश मिश्रा, संयुक्त मंत्री उमेश तिवारी, आफताब अंसारी, अजय चौधरी सहित, कोषाध्यक्ष अजय वर्मा, पूर्व अध्यक्ष शम्भू शरण पाण्डेय, इंद्रासन सिंह, हमीदुल्लाह खान, जितेंद्र सिंह, पूर्व महामंत्री दिनेश गुप्ता तथा प्रद्युम्न पटेल, अभिजीत सिंह, राम किशोर पटेल, कौशल किशोर पाण्डेय, वशिष्ठ मिश्रा, संतोष पटेल, आलोक मिश्रा, राजेश पांडेय, सुरेंद्र सिंह गांधी, पूजा दूबे, रमाकांति त्रिपाठी, पुष्पा, अनुराधा पाण्डेय, हरिहर मिश्रा, अरुण सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, मंजेश पटेल, सुधांशु पाण्डेय, धनंजय पटेल, अवनीश पटेल, रंजीत गुप्ता, घनश्याम तिवारी,कैलाश अग्निहोत्री, राम किशुन, सुमनेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।