बाइक की ठोकर से घायल युवक की मौत
सिन्दुरिया। निचलौल क्षेत्र के ग्राम पचमा निवासी ढोडई पुत्र सागर ने पुलिस को तहरीर
Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 26 Aug 2024 05:34 PM
Share
सिन्दुरिया। निचलौल क्षेत्र के ग्राम पचमा निवासी ढोडई पुत्र सागर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रक्षा बंधन के दिन वह अपनी बहन के घर से राखी बंधवा कर बड़हरा मेला देखने चला गया। वापस लौटते समय सिन्दुरिया क्षेत्र के बलुई धूस के पहले मुंडेरी टोला के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने जोर से ठोकर मार दी।
इस हादसे में उसके लड़के विशाल को गंभीर चोट लगी। उसे जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।