Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsAutomated Weather Machines Transform Farming in Maharajganj

अब रबी हो या खरीफ, हर मौसम से रूबरू हो रहे किसान

Maharajganj News - महराजगंज के किसान मौसम में हो रहे परिवर्तन से परेशान थे। लेकिन अब ब्लाक स्तर पर ऑटोमेटेड वेदर मशीन लगने से किसानों को बारिश और सूखे की जानकारी पहले से मिल रही है। ये मशीन बिना मानवीय हस्तक्षेप के मौसम...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजFri, 9 May 2025 02:44 PM
share Share
Follow Us on
अब रबी हो या खरीफ, हर मौसम से रूबरू हो रहे किसान

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज के किसान करीब तीन वर्ष तक मौसम में हो रहे परिवर्तन को लेकर काफी परेशान रहे हैं। लेकिन ब्लाक स्तर पर ऑटोमेटेड वेदर मशीन के लगने के बाद अब बारिश, सूखा आदि की जानकारी किसानों को पहले ही हो जा रही है। सेटेलाइट के द्वारा मशीन काम कर रहा है। मशीन बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के मौसम का डेटा इकट्ठा कर रहा है। ऐसे में किसान सम्मान निधि वाले किसानों को हर दूसरे दिन मोबाइल पर मिल जा रहे संदेश हैं। तीन वर्ष पहले जिले में मौसम में बहुत अधिक परिवर्तन नहीं होने से किसानों के साथ आमजन की परेशान काफी कम थी।

बारिश समय पर होती थी। गर्मी भी समय पर पड़ती थी। पर अब स्थिति पहले की अपेक्षा काफी विकट हो गई है। अब बारिश, सूखा आदि की सटकी आंकलन करना मौसम वैज्ञानिकों के लिए करना कठिन हो गया है। किसानों की समस्या गंभीर होने के बाद जिला प्रशासन ने ब्लाकवार ऑटोमेटेड वेदर मशीन लगाया है। ऐसे में इस मशीन के सहयोग से आमजन को दिन के न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बारे में सटीक जानकारी मिल जा रही है। रियल-टाइम डेटा ट्रांसमिशन मौसम के तुरंत बदलाव को जानने के लिए ऑटोमेटेड वेदर मशीन की तुरन्त डेटा ट्रांसमिशन क्षमता उपयोगी होती है। ऑटोमेटेड वेदर मशीन तापमान गर्मी और ठंड का सटीक अनुमान लगाता है। एडब्लूएस मशीन हवा की गति और दिशा अर्थात कब आएगी आंधी या तूफान का अंदाजा भी आसानी से लगा लेती है। वहीं बारिश और नमी के बदलाव का पूर्वानुमान, मौसम के बदवाल के संकेत देने में भी एडब्लूएस मशीन सटीक जानकारी देती है। किसानों को मोबाइल पर मिल जा रहे संदेश सदर क्षेत्र के ग्राम चेहरी के प्रगतिशील किसान रामाज्ञा यादव कहते हैं कि मौसम में परिवर्तन होने से अधिकतर किसान परेशान हैं। पर ऑटोमेटेड वेदर मशीन लगने से किसान सम्मान निधि वाले किसानों के फोन पर अलर्ट द्वारा ताजा अपडेट मिलता रहता है। जिससें उन्हें अपनी फसलों को सुरक्षा करने में पर्याप्त समय मिल जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें