अध्यक्ष समेत चार पदों के लिए आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में
Maharajganj News - महराजगंज में निचलौल तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष समेत चार पदों के लिए आठ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान और मतगणना 22 जनवरी को होगी। प्रमुख पदों पर संगम पांडेय, कौशल कुमार...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया में गुरुवार को नामांकन पत्र की वापसी के बाद अध्यक्ष समेत चार पदों के लिए आठ लोग चुनावी मैदान में हैं। इन पदों पर मतदान और मतगणना 22 जनवरी को होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी वीरेन्द्र कुमार तिवारी और सहायक चुनाव अधिकारी रामनरेश लाल श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए संगम पांडेय और कौशल कुमार गुप्त चुनाव में उम्मीदवार हैं। इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए विजय कुमार तिवारी और आशुतोष कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कृष्ण मोहन मिश्र और अशोक मणि त्रिपाठी तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए अजीत कुमार पटेल और हरिराम शर्मा चुनाव मैदान में हैं।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्य के लिए राकेश कुमार चौबे, डेबा प्रसाद गुप्ता, अतुल कुमार धर दूबे, राहुल देव पांडेय, सलीम सलवार, संतोष कुमार चौहान, कृष्ण कुमार चौहान, राजकुमार मिश्र और रॉबिंस कुमार पांडेय का निर्विरोध चुना जाना तय है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर ज्ञान प्रकाश गिरी, संयुक्त मंत्री प्रशासन के पद पर आनंद कुमार पटेल और संयुक्त मंत्री सामान्य के पद पर हरिश्चंद्र राव का निर्विरोध चुनाव तय है। इस पदों पर केवल एक- एक लोगों ने ही दावेदारी की है। इस मतदान में कुल 69 अधिवक्ता मतदाता की भूमिका निभाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।