Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Mahant Nritya Gopal Das again admitted to Medanta Hospital was discharged from hospital on 11 September

महंत नृत्यगोपाल दास फिर मेदांता अस्पताल में भर्ती, 11 सितंबर को अस्पताल से मिली थी छुट्टी

  • श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की तबीयत फिर बिगड़ गई है। उन्हें फिर चेक अप के लिए मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ ले जाया गया है।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 19 Sep 2024 05:56 PM
share Share

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की तबीयत फिर बिगड़ गई है। उन्हें फिर चेक अप के लिए मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ ले जाया गया है। उनके साथ सहयोगियों के अलावा उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास भी गये है। बताया गया कि उन्हें यूरिन इंफेक्शन के अतिरिक्त भोजन में अरुचि की शिकायत है। बतादें कि इससे पहले आठ सितंबर को महंत नृत्य गोपाल दास को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला था कि महंत को यूरिन से जुड़ी समस्या थी। साथ ही उन्हें खाने में दिक्कत हो रही थी। आईसीयू में भर्ती महंत का उपचार डॉ. दिलीप दुबे की निगरानी में हो रहा था। 

मेदांता के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया था कि महंत का उपचार कुछ दिन से ग्वालियर में चल रहा था। स्थिति में सुधार नहीं होने पर आठ सितंबर की शाम को उन्हें मेदांता अस्पताल में लाया गया था। चार दिन अस्पताल में रहने के बाद महंत के स्वास्थ्य में सुधार को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें 11 सितंबर को छुट्टी दे दी थी। इस बीच महंत तीन दिन तक आईसीयू में रहे। मेदांता अस्पताल के इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के निदेशक डॉ. दिलीप दुबे और डॉ. पुष्पेन्द्र सांगवान ने बताया था कि जिस दिन महंत को मेदांता में लाया गया था उस दिन महंत की हालत नाजुक थी। आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में उपचार से उन्हें काफी राहत मिली थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें