Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsYouth Arrested for Abetting Suicide of Girlfriend in Lucknow

प्रेमिका को खुदकुशी के लिए उकसाने पर गिरफ्तार

Lucknow News - लखनऊ में गोमतीनगर पुलिस ने प्रेमिका को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में मो. इमरान नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। इमरान पर आरोप है कि उसने संतोषी की हत्या के बाद शव को लटका दिया था। जांच में हत्या...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 31 Jan 2025 11:08 PM
share Share
Follow Us on
प्रेमिका को खुदकुशी के लिए उकसाने पर गिरफ्तार

लखनऊ, संवाददाता। गोमतीनगर पुलिस ने प्रेमिका को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि बाराबंकी निवासी मो. इमरान हैनीमैन चौराहे के पास से पकड़ा गया। आरोपित के खिलाफ 27 अगस्त 2024 को सुनीता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि इमरान ने सुनीता की बेटी संतोषी की हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटका दिया। वहीं, जांच के दौरान हत्या के साक्ष्य नहीं मिले। इस आधार पर हत्या की जगह खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा तरमीम किया गया। पूछताछ में इमरान ने बताया कि वह संतोषी से शादी करना चाहता था। इस बात का दबाव बना रहा था। जिसके बाद ही संतोषी ने फांसी लगा कर खुदकुशी की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें