Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊYogi Adityanath Thanks PM Modi for One Nation One Election Approval

लोकतंत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा यह फैसला: योगी

लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने बुधवार को एक देश एक चुनाव का

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 18 Sep 2024 12:32 PM
share Share

लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने बुधवार को एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव केंद्रीय कैबिनेट से पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि एक समृद्ध लोकतंत्र के लिए राजनीतिक स्थिरता अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा ‘एक देश एक चुनाव प्रस्ताव को दी गई मंजूरी अभिनंदनीय है। देश में राजनीतिक स्थिरता, सतत विकास और समृद्ध लोकतंत्र की सुनिश्चितता में यह निर्णय 'मील का पत्थर' सिद्ध होगा। इस युगांतरकारी निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हृदय से आभार!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें