Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWoman Beats Fake Doctor with Slippers After Miscarriage Due to Wrong Treatment

महिला ने कार्यक्रम में मंचासीन कथित डॉक्टर को चप्पल से पीटा

Lucknow News - -पीड़ित महिला ने माल थाने में दी तहरीर -महिला ने आरोपी पर गलत इलाज से

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 8 March 2025 11:52 PM
share Share
Follow Us on
महिला ने कार्यक्रम में मंचासीन कथित डॉक्टर को चप्पल से पीटा

माल में शनिवार को चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान उस समय असहज स्थिति बन गई जब एक महिला ने माला पहने मंचासीन डॉक्टर को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। पहले लोग समझ नहीं पाए कि महिला ने चप्पल से पिटाई क्यों कर दी? बाद में महिला ने जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहा कि फर्जी डॉक्टर के गलत इलाज से उसका तीन माह का गर्भ खराब हो गया। उसे गर्भपात कराना पड़ा। उसकी जान पर आ गई थी। यह सुन सभी दंग रहे गए। महिला को समझाकर शांत कराया। महिला ने आरोपी के खिलाफ माल थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने गर्भ खराब करने, जाने से मारने की धमकी, गाली गलौज समेत कई आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी के पास कोई डॉक्टर की डिग्री नहीं है। वह खुद को पीएचडी करने की बात कहता है। महिला ने आरोपी के अस्पताल और डिग्री की जांच की मांग की है।

महिला के पिटाई से मची अफरातफरी

माल बाजार में शनिवार दोपहर किसानों का एक कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में आरोपी डॉक्टर बतौर किसान नेता महिलाओं के बारे में बोल रहा था। तभी पीड़ित महिला वहां पहुंची और कथित डॉक्टर की चप्पलों से धुनाई करने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। महिला का आरोप कि फर्जी डॉक्टर बनकर इलाके में अस्पताल संचालित कर रहा है। लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी इलाके में अस्पताल संचालित कर रहा है। इसके गलत इलाज से महिला का तीन माह का गर्भ खराब हो गया। महिला ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी और अभद्रता और गाली गलौज की। दावा किया कि इसकी रिकार्डिंग उपलब्ध है। कार्यक्रम में एक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें