Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWestern Disturbance to Impact Weather in Northern India with Rain Forecasts

कल से बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के बीच तापमान में गिरावट

Lucknow News - एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय हो गया है, जिसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार से दिखेगा। लखनऊ में भी अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 7 April 2025 11:03 PM
share Share
Follow Us on
कल से बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के बीच तापमान में गिरावट

एक पश्चिमी विक्षोभ देश के उत्तर में सक्रिय हो गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका असर मंगलवार से दिखेगा। वहीं, लखनऊ समेत यूपी के अन्य हिस्सों में परसों तक असर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद 12 से 13 तारीख तक बादलों की आवाजाही, बूंदाबांदी का सिलसिला रह सकता है। ऐसे में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार हवा का रुख सोमवार की शाम से बदल गया है। पछुआ कमजोर पड़ने के साथ पुरवा बहने लगी है। इससे रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तराई के जिलों में बारिश हो सकती है। फिलहाल लखनऊ में बूंदाबांदी होगी या बारिश यह विक्षोभ का प्रभाव मध्य यूपी तक आने के बाद पता लगेगा। विक्षोभ थोड़ा शक्तिशाली है इसलिए तीन से चार दिन तक इसका असर रह सकता है। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.0 डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रहा।

अगले पांच दिनों के मौसम का हाल-

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

08 अप्रैल 22.0 डिग्री सेल्सियस 39.0 डिग्री सेल्सियस

09 अप्रैल 23.0 डिग्री सेल्सियस 39.0 डिग्री सेल्सियस

10 अप्रैल 24.0 डिग्री सेल्सियस 38.0 डिग्री सेल्सियस

11 अप्रैल 23.0 डिग्री सेल्सियस 38.0 डिग्री सेल्सियस

12 अप्रैल 22.0 डिग्री सेल्सियस 37.0 डिग्री सेल्सियस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें