Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊWeather Update Rain Expected in Lucknow After Few Days Low Pressure System Developing

कमजोर पड़ा मानसून चार दिन बाद फिर बरसेगा

लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में अगले तीन से चार दिन बारिश की संभावना कम है, लेकिन 22 सितंबर से बारिश शुरू होने की उम्मीद है। मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी पर एक हलचल हो रही है, जिससे 24-25...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 19 Sep 2024 03:49 PM
share Share

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता लखनऊ, कानपुर समेत यूपी के अधिसंख्य जिलों में अगले तीन से चार दिन बारिश की उम्मीदें काफी कम हैं। लेकिन इसके बाद लखनऊ में बािरश के आसार हैं। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर वायुमंडल में एक हलचल शुरू हुई है। इसका असर 22 सितम्बर तक दिखने लगेगा। एक हवा के निम्न दबाव की परिस्थिति बनने जा रही है। यह 24 से 25 सितम्बर को बिहार - झारखंड होते हुए मध्य भारत की ओर बढ़ेगी। इससे चक्रवाती स्थिति तैयार होगी। नतीजतन यूपी के दक्षिण में पड़ने वाले जिलों जैसे प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, चित्रकूट, कानपुर, मथुरा, आगरा में बारिश का सिलसिला शुरू होगा। इसका असर लखनऊ समेत आसपास के जिलों पर भी पड़ेगा। लखनऊ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। फिलहाल मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ी हुई हैं।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार फिलवक्त ऐसी कोई परिस्थिति नहीं है जिससे मानसून की विदाई का संकेत मिले। मानसूनी हवाएं अपनी धारा में बह रही हैं। वहीं, गुरुवार को आसमान साफ रहा। धूप का असर दिखाई पड़ा। नतीजतन अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन धूप निकलेगी। इस बीच आमतौर पर आसमान साफ रहने की उम्मीद है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। साथ ही हवा में नमी की अधिकता रहने से उमस परेशान करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें