Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊUttar Pradesh Transport Corporation to Begin Recruitment for Deceased Dependents After Assurance

आश्वासन पर रोडवेज के मृतक आश्रितों का धरना खत्म

लखनऊ में 2018 से नियुक्ति के लिए इंतजार कर रहे मृतक आश्रितों को राहत मिली है। एमडी मासूम अली सरवर ने आश्वासन दिया कि परिवहन निगम के घाटे के कारण भर्ती रोकी गई थी, लेकिन अब लाभ होने के बाद 30 सितंबर तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 19 Sep 2024 02:34 PM
share Share

लखनऊ। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम में वर्ष 2018 से नियुक्ति के आस में बैठे 11 सौ के करीब मृतक आश्रितों के लिए राहत की खबर है। गुरुवार को एमडी मासूम अली सरवर के आश्वासन पर मृतक आश्रितों ने बीते दो सितंबर से चल रहे धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल को खत्म कर दिया। एमडी ने मृतक आश्रितों को वार्ता के दौरान बताया कि कोरोना काल में परिवहन निगम के घाटे में होने की वजह से भर्तियों पर अस्थाई तौर पर रोक लगी हुई। इस वर्ष सवा सौ करोड़ से अधिक का लाभ हुआ है। शासन को बैलेंस सीट 30 सितंबर तक भेजा जाएगा। इसके बाद मृतक आश्रित भर्ती का सिलसिला शुरू होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें