Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊUttar Pradesh Tops in Custodial Deaths Akhilesh Yadav Calls for Caste Census

सपा पीडीए परिवार का करेगी विस्तार: अखिलेश

- हिरासत में मौतों के मामले में यूपी शीर्ष पर लखनऊ- विशेष संवाददाता

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 18 Sep 2024 01:55 PM
share Share

-हिरासत में मौतों के मामले में यूपी शीर्ष पर लखनऊ- विशेष संवाददाता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा। पीडीए परिवार का विस्तार करना है। सपा समाज के हर तबके को हक और सम्मान दिलाने की पक्षधर है। इसके लिए जातीय जनगणना की मांग करती है। उन्होंने कहा है कि भाजपा की सरकार में बच्चियों के साथ बलात्कार और पीड़ित परिवारों के साथ अन्याय हो रहा है। हिरासत में मौतों के मामलों में भी यूपी शीर्ष पर है। पीडीए को भाजपा सरकार उत्पीड़न का शिकार बना रही है।

अखिलेश ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसान, नौजवान और पिछड़े, दलितों की खुशहाली भाजपा को सत्ता से बेदखल करके समाजवादी सरकार बनने पर ही आएगी। इसलिए एक-एक कार्यकर्ता को संकल्पित होकर वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए काम करना होगा। भाजपा का सबका साथ सबका विश्वास का नारा धोखा है। भाजपा ने वर्ष 2022 में जनता को धोखा देकर सरकार बनाई। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में सपा ने भाजपा को पछाड़ दिया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार जनता बनाने जा रही है। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। भाजपा की झूठ, अफवाह और दुष्प्रचार की राजनीति को समाजवादी और पीडीए मुकाबला कर भाजपा सरकार को पराजित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस समय संविधान को बचाने की लड़ाई में कोई ढील नहीं होनी चाहिए। सभी जातियों की जनगणना कराकर उनकी संख्या के आधार पर उन्हें समानुपातिक आधार पर प्रत्येक स्तर पर हिस्सेदारी मिल सके, इसके लिए समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना कराने के लिए संकल्पित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें