Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊUttar Pradesh Textile Industry Representatives Meet Defense Minister Rajnath Singh Over E-commerce Challenges

ऑनलाइन कारोबार और पार्किंग की समस्या पर व्यापारी राजनाथ सिंह से मिले

उप्र प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने ई-कॉमर्स के कारण खुदरा व्यापार को हो रहे नुकसान के बारे में चर्चा की। व्यापारियों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 13 Sep 2024 12:55 PM
share Share

उप्र प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में उनके आवास पर मिले। संगठन के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री अनिल बजाज, होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्याम किर्षणानी, जितेंद्र अरोड़ा, संजीव भाटिया ने संयुक्त रूप से बताया कि ई-कॉमर्स से खुदरा व्यापार को लागतार नुकसान पहुंच रहा है। मांग की कि व्यापारियों की जटिल समस्याएं व्यापारी पंचायत के जरिए सुनी जाएं। इसके अलावा व्यापारी आयोग का गठन किया जाना चाहिए, जिससे व्यापारियों की समस्याएं एक ही मंच पर सुनी जाएं। 10 हजार व्यापारियों वाले अमीनाबाद बाजार का सुधारीकरण किया जाना चाहिए, जहां पार्किंग की समस्या सबसे बड़ी चुनौती है। संगठन ने सुझाव दिए की अमीनाबाद गणेश गंज हेवट रोड के आसपास खाली पड़े पार्कों में पार्किंग की व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें