आठ साल में 2.16 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती हुई
Lucknow News - 27178 महिला पुलिसकर्मी को मिली नियुक्ति 500 खिलाड़ी भी यूपी पुलिस का हिस्सा

27178 महिला पुलिसकर्मी को मिली नियुक्ति 500 खिलाड़ी भी यूपी पुलिस का हिस्सा बने पुलिस सुधारों में अभूतपूर्व पहल की गई आठ साल में साढ़े आठ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली 3.75 लाख से अधिक संविदा पर नौकरियां दी गई निजी क्षेत्र व एमएसएमई में दो करोड़ से अधिक रोजगार लखनऊ, विशेष संवाददाता योगी सरकार में बीते आठ साल में दो लाख 16 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई। पुलिस सुधार के लिए सरकार ने अभूतपूर्व पहल कर यूपी को नया मुकाम और नई पहचान दिलाई। जिस उत्तर प्रदेश की पहचान कभी दंगों, अपराध और खराब कानून-व्यवस्था के लिए होती थी, वह उत्तर प्रदेश अब दंगा मुक्त, अपराध मुक्त और निवेश युक्त प्रदेश के रूप में जाना जाने लगा है।
कानून-व्यवस्था सुधरती चली गई मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया से साढ़े आठ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। तीन लाख 75 हजार से अधिक संविदा पद पर नौकरी दी गई। निजी क्षेत्र व एमएसएमई के जरिए दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिया गया। कानून-व्यवस्था पहले से ज्यादा सुदृढ़ हुई है। वर्तमान में यूपी की कानून-व्यवस्था का जिक्र सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रहा है। यूपी पुलिस में 4.21 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत है। तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम को सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है। यूपी में फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान लखनऊ के साथ ही 2017 के बाद से आठ नई विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना हुई। छह लैब का निर्माण कार्य चल रहा है। इस सरकार में ही गोहत्या, प्रश्नपत्र लीक, धर्मांतरण और लव जिहाद समेत कई मुद्दों पर सख्त कानून बनाए गए। एटीएस, एसटीएफ, एसडीआरएफ और एसएसएफ को पहले से ज्यादा सुदृढ़ किया गया है। यूपी-112, 1090, 1098 जैसे हेल्पलाइन नम्बर के जरिए लाखों लोगों को मदद पहुंचाई गई है। इस सरकार में यूपी पुलिस की कुछ उपलब्धियां -लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी, बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई व गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई महिला पीएसी बटालियन की स्थापना -1595 महिला हेल्प डेस्क की स्थापना -131 नए थाने, 82 फायर स्टेशन, 75 साइबर क्राइम थाने, 10 सतर्कता अधिष्ठान थाने, छह एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स थाने स्वीकृत -महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल का गठन -27178 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति -500 उत्कृष्ट खिलाड़ी राज्य पुलिस में नियुक्त हुए -10,378 महिला बीट का आवंटन -75 महिला थाना, 78 महिला पुलिस परामर्श केंद्र -346 महिला पीआरवी की उपलब्धता (महिला रात्रि एस्कॉर्ट सुरक्षा)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।