Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Government Transfers Six IAS Officers Amid Reshuffle

छह आईएएस अफसरों के तबादले

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने छह आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। उन्नाव

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 4 May 2025 07:45 PM
share Share
Follow Us on
छह आईएएस अफसरों के तबादले

लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने छह आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। बृजराज सिंह को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से हटा कर राजस्व परिषद भेजा गया है। इसी तरह अविनाश कृष्ण सिंह महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा को सचिव प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ए. दिनेश कुमार विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा से विशेष सचिव गृह, बृजराज सिंह यादव विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद बनाए गए हैं। विनोद कुमार नगर आयुक्त अलीगढ़ से विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा, प्रेम प्रकाश मीणा मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव से नगर आयुक्त अलीगढ़ और कृति राज संयुक्त मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद से मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव बनाई गई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें