Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊUttar Pradesh Government Transfers 29 IAS Officers Including DM Changes in 13 Districts

13 डीएम समेत 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ -13 पीसीएस अधिकारी भी इधर से उधर किए

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 14 Sep 2024 12:53 PM
share Share

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ लखनऊ। विशेष संवाददाता। यूपी सरकार ने 29 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें 13 जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। इसके अलावा 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले भी हुए हैं।

शासन द्वारा शनिवार सुबह जारी आदेश के मुताबिक प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र को वर्तमान पद के साथ निदेशक मंडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डीएम आगरा भानु चंद्र गोस्वामी प्रभारी राहत आयुक्त बनाए गए हैं। जबकि मुजफ्फरनगर के डीएम अरविंद मल्लपा बांगरी अब आगरा के डीएम होंगे। कुशीनगर के उमेश चंद्र मिश्र अब मुजफ्फरनगर के डीएम होंगे। मैनपुरी के डीएम अविनाश कृष्ण सिंह प्रभारी महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा बनाए गए हैं। आजमगढ़ के डीएम विशाल भारद्वाज अब डीएम कुशीनगर होंगे। प्रयागराज के डीएम नवनीत सिंह चहल अब आजमगढ़ के डीएम बनाए गए हैं। शामली के डीएम रविंद्र सिंह फतेहपुर के डीएम होंगे। जौनपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर प्रयागराज के डीएम होंगे। विशेष सचिव नगर धर्मेंद्र प्रताप सिंह शाहजहांपुर के डीएम होंगे। विशेष सचिव चीनी एवं गन्ना दिनेश चंद्र को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। फतेहपुर की डीएम सी इंदुमती को विशेष सचिव चीनी उद्योग व गन्ना विकास पद पर तैनाती दी गई है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान शामली के डीएम बनाए गए हैं। फिरोजाबाद के नगर आयुक्त घनश्याम मीना हमीरपुर के डीएम होंगे। जबकि हमीरपुर के डीएम राहुल पांडेय अब हाथरस के डीएम बनाए गए हैं। बरेली की नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स अमरोहा की डीएम होंगी। निदेशक मंडी परिषद अंजनी कुमार सिंह मैनपुरी के डीएम होंगे। शाहजहांपुर के डीएम उमेश प्रताप सिंह विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म बनाए गए हैं। विशेष सचिव भूतत्व खनिकर्म अब्दुल मन्नान अब विशेष सचिव चिकित्सा एवं शिक्षा होंगे। सचिव राहत व राहत आयुक्त नवीन कुमार जीएस सचिव सिंचाई होंगे।

अमरोहा के डीएम राजेश कुमार त्यागी विशेष सचिव पंचायती राज होंगे। हाथरस के डीएम आशीष कुमार विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन एवं अपर महानिरीक्षक निबंधन होंगे।

नगर आयुक्त व सीडीओ भी बदले गए

मेरठ के नगर आयुक्त अमित पाल प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे। अयोध्या के सीडीओ ऋषि राज सिंह फिरोजाबाद के नगर आयुक्त, बलरामपुर के सीडीओ संजीव मौर्य बरेली के नगर आयुक्त, सोनभद्र के सीडीओ सौरभ गंगवार मेरठ के नगर आयुक्त बनाए गए हैं। आगरा में संयुक्त मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार सिंह अयोध्या के सीडीओ, प्रयागराज में संयुक्त मजिस्ट्रेट जागृति अवस्थी सोनभद्र की सीडीओ व उन्नाव में संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता को बलराम का सीडीओ बनाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें