Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊUPSSSC Releases Syllabus for 283 Vacancies in Draftsman and Mapper Exams

मानचित्रक भर्ती के लिए कंप्यूटर ज्ञान होना जरूरी

- नक्शानवीस और मानचित्रक भर्ती के लिए पाठ्यक्रम जारी लखनऊ- विशेष संवाददाता उत्तर

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 9 Sep 2024 02:36 PM
share Share

- नक्शानवीस और मानचित्रक भर्ती के लिए पाठ्यक्रम जारी लखनऊ- विशेष संवाददाता

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीन नक्शानवीस के 250 और कृषि विभाग में मानचित्रक के 33 पदों पर भर्ती की होने वाली परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। इसके लिए कंप्यूटर की जानकारी होना जरूरी है।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने सोमवार को शासन से अनुमति मिलने के बाद परीक्षा पाठ्यक्रम जारी किया। भर्ती परीक्षा दो घंटों की 100 अंकों की होगी। ड्राइंग उपकरण व साफ्टवेयर और कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा से जुड़े 15-15 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। गणना एवं चित्रण 20, विभिन्न ट्रेड, थ्रीडी व टूडी जीपीएस एवं जलवायु से जुड़े 10-10 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। व्यवसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े पांच अंक के सवाल पूछ़े जाएंगे। उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी से जुड़े 20 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें