Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊUP Bridge Corporation Employees Demand Pending Dearness Allowance from State Government

सेतु निगम कर्मचारियों ने मांगा महंगाई भत्ता

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम संयुक्त कर्मचारी परिषद ने राज्य सरकार से सेतु निगम कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की मांग की है। जुलाई 2023 से 4% और जनवरी 2024 से पुन: घोषित 4% वृद्धि अभी तक लागू नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 14 Aug 2024 02:46 PM
share Share

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम संयुक्त कर्मचारी परिषद ने राज्य सरकार से सेतु निगम कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सेतु निगम कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई 2023 से 04 प्रतिशत हुई वृद्धि तथा जनवरी 2024 से पुन: घोषित चार प्रतिशत की वृद्धि अभी तक लागू नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। उन्होंने बताया कि मार्च 2004 से सेतु निगम निदेशक मंडल की बैठक निरंतर टलते रहने के कारण डीए का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण बढ़ती महंगाई से त्रस्त कर्मचारियों में काफी गुस्सा है। महामंत्री शिवकुमार तिवारी ने बताया कि सेतु निगम कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों से आठ प्रतिशत कम डीए प्राप्त हो रहा है। बैठक में प्रहलाद निषाद, देवेन्द्र कुमार, चन्द्र प्रकाश, बब्बू कुमार, अरूण कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें