Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTribute to Retired IPS Ajay Raj Sharma and Sheetala Prasad Srivastava

रिटायर आईपीएस अजय राज शर्मा के निधन पर शोक सभा

Lucknow News - 10 फरवरी को रिटायर आईपीएस अजय राज शर्मा का निधन हुआ, जिनकी याद में लखनऊ में शोक सभा आयोजित की गई। दिवंगत डीजी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव को भी श्रद्धांजलि दी गई, जिनका निधन 20 जनवरी को हुआ था। दोनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 11 Feb 2025 07:56 PM
share Share
Follow Us on
रिटायर आईपीएस अजय राज शर्मा के निधन पर शोक सभा

10 फरवरी को हुई मौत, दिवंगत हुए पूर्व आईपीएस शीतला प्रसाद श्रीवास्तव को भी श्रद्धांजलि दी गई लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को रिटायर आईपीएस अजय राज शर्मा के निधन पर शोक सभा की गई। अजय राज शर्मा की 10 फरवरी को मौत हो गई थी। रिटायर डीजी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव को भी श्रद्धांजलि दी गई। उनकी मृत्यु 20 जनवरी को हुई थी। डीजीपी प्रशांत कुमार ने दोनों आईपीएस अफसरों के योगदान को सराहा।

अजय राज शर्मा वर्ष 1966 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वह दिल्ली के पुलिस कमिश्नर रहने के अलावा यूपी में कई बड़े जिलों में कप्तान रहे। वह केन्द्रीय प्रतिनियुक्त पर रहते हुए ही 31 दिसम्बर, 2024 को रिटायर हो गए थे। उन्हें राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका था। शीतला प्रसाद श्रीवास्तव वर्ष 1976 बैच के आईपीएस अफसर थे। वह वर्ष 1987 और वर्ष 2002 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। 31 दिसम्बर, 2010 को वह रिटायर हो गए थे। 20 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई थी। शीतला प्रसाद को भी राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिला था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें