परिवहन विभाग की 50 से ज्यादा ऑनलाइन सेवाएं हिन्दी में
Lucknow News - परिवहन विभाग की वेबसाइट पर 50 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं अब हिन्दी में उपलब्ध हैं। आवेदकों को अंग्रेजी में विवरण भरना होगा, लेकिन हिन्दी में विकल्प मिलेंगे। इससे अंग्रेजी में कमी के कारण होने वाली...

परिवहन विभाग की वेबसाइट पर 50 से ज्यादा ऑनलाइन सेवाएं अब हिन्दी में भी उपलब्ध हैं। हालांकि, विकल्प अंग्रेजी में ही भरने पड़ रहे हैं। कन्नड़ और तमिल का भी विकल्प आवेदकों को मिल रहा है। परिवहन विभाग की वेबसाइट अंग्रेजी में होने की वजह से आवेदकों को दिक्कतें हो रही थीं। अंग्रेजी की कम जानकारी होने या नहीं होने की वजह से आवेदकों को साइबर कैफे जाना पड़ रहा था। वहां पर दलालों का सिंडिकेट उनसे वसूली कर रहा था। इसकी कई शिकायतें आईं। परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने सबसे पहले वेबसाइट को हिन्दी में किए जाने की कवायद शुरू की। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे (मोर्थ) और एनआईसी से पत्राचार कर अंग्रेजी के साथ ही हिन्दी का भी विकल्प दिया गया। सके अलावा कन्नड़ और तमिल का भी विकल्प दिया जा रहा है।
विवरण अंग्रेजी में ही भरना होगा
आवेदकों को सबसे ज्यादा दिक्कत लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट देने में होता था। टेस्ट में अधिकतर सवालों के जवाब हां या न में देने होते हैं। सवाल पूरी तरह अंग्रेजी में होने की वजह से आवेदक इसको समझ नहीं पाते थे, जिसकी वजह से कई बार गलत जवाब दे देते थे। अब विकल्प तो हिन्दी में दिखेंगे, लेकिन ब्योरा अंग्रेजी शब्द में ही भरना होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।