Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTransport Corporation Launches 1035 New Buses for Holi Celebration

होली पर 1035 नई बसें राहत बनकर दौड़ेंगी

Lucknow News - परिवहन निगम ने होली के अवसर पर 1035 नई बसों का वितरण किया है। इनमें से 70 बसें लखनऊ को मिली हैं, जबकि अन्य 19 रीजन को बसें दी गई हैं। जल्द ही 1297 बसें और आएंगी, जिनमें 60 लखनऊ के लिए होंगी। हर रीजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 5 March 2025 11:37 PM
share Share
Follow Us on
होली पर 1035 नई बसें राहत बनकर दौड़ेंगी

होली पर परिवहन निगम की 1035 नई बसें राहत बनकर दौड़ेंगी। परिवहन निगम ने नोएडा को छोड़कर अपने अन्य सभी 19 रीजन को बसें दे दी हैं। कई रीजन को आवंटित से ज्यादा बसें दी गई हैं। परिवहन निगम ने पहले चरण में 1035 बसों का वितरण किया है। इनमें से 70 बसें लखनऊ को मिली हैं। बहुत जल्द 1297 बसें दी जाएंगी। इनमें से 60 बसें लखनऊ को मिलेंगी। सभी रीजन को बसों का आवंटन प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इससे नोएडा को छोड़कर हर रीजन में करीब 100 से ज्यादा नई बसों का बेड़ा हो जाएगा। हालांकि प्रदेश भर में 388 बसों की नीलामी भी की जा रही है। इनमें से 23 बसें लखनऊ के हिस्से में आएंगी। इससे बसों की कमी का संकट बढ़ा था। इस बीच परिवहन निगम के जीएम संचालन अंकुर विकास ने आवंटन संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

रीजन 1035 में से मिलीं बसें 1297 में से प्रस्तावित आवंटन नीलाम की जाने वाली बसें

लखनऊ 70 60 23

मेरठ 65 85 02

चित्रकूट 30 75 00

अयोध्या 46 60 32

कानपुर 55 50 00

गोरखपुर 54 60 60

देवीपाटन 30 50 13

बरेली 64 60 83

झांसी 00 60 02

हरदोई 70 60 83

आजमगढ़ 49 50 29

वाराणसी 60 80 12

सहारनपुर 65 85 00

इटावा 60 60 00

आगरा 65 85 00

मुरादाबाद 60 75 06

गाजियाबाद 60 97 43

अलीगढ़ 60 85 00

प्रयागराज 72 60 00

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें