Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTragic Suicide of 24-Year-Old Aspiring Athlete in Sarojini Nagar

सरोजनीनगर में युवक ने लगाई फांसी

Lucknow News - सरोजनीनगर में 24 वर्षीय पुष्पेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के अनुसार, वह खिलाड़ी बनना चाहता था और डिप्रेशन में था। उसने इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके कमरे में सुबह देर तक न निकलने...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 5 April 2025 12:22 AM
share Share
Follow Us on
सरोजनीनगर में युवक ने लगाई फांसी

सरोजनीनगर स्थित घर में पुष्पेंद्र (24) ने फांसी लगा ली। परिवार वालों के मुताबिक वह खिलाड़ी बनना चाह रहा था। जिसके लिए वह कोचिंग भी कर रहा था। कुछ समय से वह डिप्रेशन में था। उसका इलाज भी चल रहा था। मीरापुर पिनहट निवासी किसान सज्जन लाल के मुताबिक बेटा पुष्पेन्द्र ने इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। गुरुवार रात में वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। शुक्रवार सुबह वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो पुष्पेंद्र खूंटी से रस्सी के फंदे के सहारे लटका हुआ था। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर के मुताबिक परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें