Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTragic Drowning Two Brothers Die in Brick Kiln Pond in Mohammadpur Garhi

भट्ठे के गड्ढे में डूबने से सगे भाइयों की मौत

Lucknow News - - गोसाईंगंज गढ़ी गांव स्थित ईंट भट्ठे पर हुआ हादसा गोसाईंगंज, संवाददाता। मोहम्मदपुर गढ़ी स्थित

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 27 April 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
भट्ठे के गड्ढे में डूबने से सगे भाइयों की मौत

मोहम्मदपुर गढ़ी स्थित ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों खेलने के लिए घर से निकले थे। खाने के लिए मां ने झोपड़ी के बाहर खेल रहे बेटों को आवाज लगी। कई बार पुकारने के बाद भी बच्चे नहीं लौटे। इस पर मजदूर और उसकी पत्नी बेटों को तलाशने लगे। इस दौरान पानी भरे गड्ढे में मासूमों के शव उतराते मिले। सीतापुर हरगांव निवासी मजदूर दीपक कुमार पत्नी जूली बेटे रवि (8), रोहित (6) और बेटी के साथ रहते हैं। मोहम्मदपुर गढ़ी स्थित कंचन ब्रिक फील्ड में दीपक ने झोपड़ी बना रखी है। रविवार दोपहर 12 बजे रवि और रोहित घर से खेलने के लिए निकले थे। इसके बाद वापस नहीं आए। दोपहर तक बच्चों के नजर नहीं आने पर जूली ने पति दीपक को बताया। दोनों लोग बेटों को तलाशने निकले। इस दौरान पानी भरे गड्ढे में सगे भाइयों के शव उतराते मिले।

माइनर नहर कटने से गड्ढे में भरा पानी

दीपक के मुताबिक ब्रिक फील्ड के पास माइनर नहर है। जो कुछ दिन पहले कट गई थी। इस कारण से ईंट बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया था। दीपक के मुताबिक बच्चे अक्सर देर तक झोपड़ी के बाहर खेलते थे। इसलिए रविवार को भी काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार को शंका नहीं हुई।

बेटों के शव देख मां हुई बेहोश

खाने के लिए कई आवाज लगाने के बाद भी रवि और रोहित घर नहीं आए। पति के साथ जूली बेटों को खोजने लगी। गड्ढे में शव उतराता देख जूली बेसुध होकर गिर पड़ी। जिसे भट्ठे पर काम करने वाले अन्य मजदरों ने संभाला। परिवार की बेहतरी के लिए पैतृक घर छोड़ कर दीपक और जूली भट्ठे पर काम कर रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें