Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTrade Organization Launches Awareness Campaign Against Water Bill Disputes in Lucknow

बिना कनेक्शन पानी का बिल भेजने के खिलाफ एकजुट होंगे व्यापारी

Lucknow News - व्यापार संगठन बाजारों में चलेगा व्यापारी जागरूकता अभियान लखनऊ प्रमुख संवाददाता बिना कनेक्शन पानी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 27 Feb 2025 08:26 PM
share Share
Follow Us on
बिना कनेक्शन पानी का बिल भेजने के खिलाफ एकजुट होंगे व्यापारी

व्यापार संगठन बाजारों में चलेगा व्यापारी जागरूकता अभियान लखनऊ प्रमुख संवाददाता

बिना कनेक्शन पानी का बिल आने का विवाद बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की लखनऊ कोर कमेटी के पदाधिकारियों ने इस संबंध में बैठक की। निर्णय लिया गया कि बाजारों में जागरूकता अभियान चलाकर व्यापारियों को एकजुट किया जाएगा।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि, जलकल विभाग की ओर से अनावश्यक रूप से नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसके लिए सभी बाजारों में व्यापारी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संवैधानिक रूप से बिना कनेक्शन जलकर लिए जाने का अधिकार जलकल विभाग के पास नहीं है। पूरे देश के किसी भी राज्य में जल पर कर नहीं लिया जा रहा। जल के उपयोग का कर लगता है। अब इस संबंध में कानूनी रूप से भी संगठन तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि 1975 की जिस कानून की बात जलकल विभाग करता है उसमें संपत्ति कर का जिक्र है। यह कर सिर्फ भवन और भूमि पर लिया जा सकता है लेकिन पानी पर नहीं। व्यापारियों की अनदेखी के कारण विभाग ने दबाव बनाकर के इसकी वसूली शुरू की। आज फर्जी बिल बनाकर के भेजे जा रहे हैं। आज संगठन के मुख्यालय पर हुई बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग बंसल, महामंत्री अनुज गौतम, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें