Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsThe garbage collection device will be monitored from today

आज से कूड़ा कलेक्शन की डिवाइस होगी मानीटरिंग

Lucknow News - विक्रमादित्य वार्ड से होगी शुरूआत आज से कूड़ा कलेक्शन की डिवाइस होगी...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 3 Sep 2020 08:12 PM
share Share
Follow Us on
आज से कूड़ा कलेक्शन की डिवाइस होगी मानीटरिंग

विक्रमादित्य वार्ड से होगी शुरूआतलखनऊ। प्रमुख संवाददाताघर-घर कूड़ा कलेक्शन में अब कोई बहाना नहीं चलने पाएगा। शुक्रवार से इसकी आनलाइन मानीटरिंग शुरू होगी। नीयर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएसपी) डिवाइस के जरिए हर घर से कूड़ा कलेक्शन पर नजर रखी जाएगी। इसकी शुरुआत जोन एक विक्रमादित्य वार्ड से होगी।घर-घर कूड़ा कलेक्शन की शिकायतों के मद्देनजर नगर निगम ने डिवाइस लगाने का फैसला किया है। इसके लिए हर 15 घर के बीच में एक डिवाइस लगाई जाएगी। कूड़ा उठाने वाले गाड़ी में रीडर लगा होगा। इसका कनेक्शन कमांड एवं कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। कूड़ा गाड़ी के घरों के सामने से गुजरते ही डिवाइस का सेंसर काम करने लगेगा। कंट्रोल रूम में संदेश पहुंचने लगेगा। इसी तरह 15 घर के बाद दूसरी डिवाइस लगी होगी। सभी डिवाइस से संदेश मिलने प्राप्त होते उस मोहल्ले के हर घर से कूड़ा उठान सुनिश्चित मान लिया जाएगा।जोन एक व चार से होगी शुरूआतइसकी शुरूआत जोन एक व चार से की जा रही है। शुक्रवार को जोन एक के विक्रमादित्य वार्ड से इस डिवाइस को लगाने का काम शुरू हो जाएगा। दो जोन में काम पूरा होने के बाद सभी जोनों में हर 15 घरों के बाद एक डिवाइस लगाने का काम सुनिश्चित होगा।घर-घर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही की आ रही शिकायत को दूर करने के लिए एनएसपी डिवाइस का इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई है। हर 15 घर की मानीटिंग होने से किसी भी घर के छूटने की संभावना नहीं रहेगी।अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें