Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsThakurganj Police Arrests Muslim League Vice President for Offensive Social Media Post
मुख्यमंत्री के लिए आपत्तिजनक पोस्ट करने पर मुस्लिम लीग उपाध्यक्ष गिरफ्तार
Lucknow News - ठाकुरगंज पुलिस ने मुस्लिम लीग के नगर उपाध्यक्ष मो. सलमान मंसूरी को गिरफ्तार किया। उन पर मुख्यमंत्री के बयान पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। पुलिस ने वायरल पोस्ट के आधार पर सलमान...
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 21 Feb 2025 11:13 PM

ठाकुरगंज पुलिस ने मुस्लिम लीग के नगर उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया। आरोपित ने विधानसभा में मुख्यमंत्री के बयान को आधार बना कर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि दुबग्गा जेहटा निवासी मो. सलमान मंसूरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपित मुस्लिम लीग में नगर उपाध्यक्ष के पद पर है। सलमान मंसूरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान को आधार बना कर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसमें अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था। वायरल पोस्ट के सामने आने पर पुलिस ने आरोपी सलमान मंसूरी को गिरफ्तार किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।