Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTemperature Rise in February Due to Cloud Cover Maximum Hits 30 5 C

लखनऊ में बदली के बीच दिन का पारा 30.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Lucknow News - आसमान में बादल छाने से फरवरी में तापमान बढ़ गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा था। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और बर्फबारी हो रही...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 28 Feb 2025 04:01 AM
share Share
Follow Us on
लखनऊ में बदली के बीच दिन का पारा 30.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

आसमान में बादल छाने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जाती फरवरी का गुरुवार दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। दिन में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा था। इस माह दूसरी बार पारे ने 30 का आंकड़ा छुआ है। इसके पूर्व एक फरवरी को 30.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार की शाम को ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। सुबह भी बादलों के साथ हुई फिर धूप निकल आई। दोपहर बाद फिर से बादल छाए। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार फिलवक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से राज्य के पश्चिमी जिलों में बारिश हो रही है। साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ का असर राज्य के पश्चिम से उत्तरी हिस्से तक सीमित है। लखनऊ और आसपास के इलाकों में तेज बारिश या ओलावृष्टि की संभावना न्यूनतम है। बावजूद इसके शुक्रवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। शनिवार तक विक्षोभ कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद रविवार से पछुआ की रफ्तार बढ़ जाएगी। इससे रात के तापमान में दो से तीन दिन लगातार गिरावट हो सकती है। वहीं, दिन का तापमान धीरे धीरे बढ़ता रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें