कूड़ा फेंक कर घर लौट रही किशोरी को बंधक बना दुराचार
Lucknow News - - पुलिस ने महिला और उसके रिश्तेदार को किया गिरफ्तार काकोरी, संवाददाता। काकोरी में शुक्रवार

काकोरी में शुक्रवार सुबह कूड़ा डाल कर घर लौट रही किशोरी को पड़ोसी महिला ने बुला लिया। घर में बंधक बनाने के बाद महिला ने बाहर से ताला बंद कर दिया। वहीं, घर में मौजूद युवक ने किशोरी से दुराचार किया। फिर धमकी देते हुए किशोरी को भगा दिया। बदहवास हालत में घर लौटी किशोरी ने मां को आपबीती बताई। काकोरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। पड़ोसी महिला ने धोखे से बुलाया
घुरघुरी तालाब निवासी महिला के मुताबिक शुक्रवार सुबह वह रिश्तेदार की तीमारदारी के लिए पति संग अस्पताल गई थी। बेटी घर में अकेले थी। माता-पिता के जाने के बाद किशोरी कूड़ा फेंकने के लिए घर से निकली। वापस आते वक्त पड़ोसी गीता ने आवाज लगा कर किशोरी को बुलाया। फिर कमरे में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया।
कमरे में घुट गई किशोरी चीख
पीड़िता के मुताबिक कमरा बंद कर गीता चली गई। वहीं, महिला का रिश्तेदार अंकित कमरे में पहले से मौजूद था। आरोपित किशोरी से गलत हरकत करने लगा। विरोध करने पर किशोरी की पिटाई कर दुराचार किया। मदद के लिए पीड़िता चिल्लाने लगी। जिसकी चीख कमरे में ही दब गई। अंकित की करतूत में आरोपित गीता ने सहयोग दिया। दोनों ने किशोरी से कहा कि अगर परिवार को कुछ बताया जो जान से मार देंगे।
घर लौटने पर पता चली आरोपितों की करतूत
रिश्तेदार की तीमारदारी कर माता-पिता घर लौटे। बेटी को रोते देख मां ने पूछताछ की। किशोरी ने वारदात के बारे में मां को बताया। जिसे सुन कर परिवार वाले सन्न रह गए। गीता के घर पहुंच कर शिकायत करने पर वह झगड़ा करने लगी। इसके बाद मां ने काकोरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि अंकित और गीता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।