Notification Icon

सुलतानपुर : दुराचार के आरोपी को भेजा जेल

सुलतानपुर जिले में मोतिगरपुर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुराचार के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को स्वाट टीम की मदद से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए ने...

Deep Pandey हिन्दुस्तान संवाद ,   सुलतानपुर। Fri, 29 Nov 2019 11:27 AM
share Share

सुलतानपुर जिले में मोतिगरपुर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुराचार के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को स्वाट टीम की मदद से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए ने एसपी हिमांशु कुमार ने 12 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कपड़ा और एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

कब हुई थी रेप की घटना: मोतिगरपुर थाने के एक गांव की किशोरी से दरिन्दे से 24 नवम्बर को दुराचार किया था। किशोरी के परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तबसे पुलिस इस फरार चल रहे इनामी आरोपी की तलाश कर रही थी।

एसपी ग्रामीण ने किया खुलासा: एसपी ग्रामीण शिवराज ने शुक्रवार को एसपी आफिस में प्रेसवार्ता कर इनामी आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा किया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि एसओ मोतिगरपुर रतन शर्मा ने स्वाट टीम की मदद से दुराचार के आरोपी को दियरा चौराहे के बगिया मोड़ से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अवधेश यादव के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें